कानपुर, जनवरी 1 -- चकेरी। बाबूपुरवा में साइबर ठगों ने एक फर्नीचर कारीगर के खाते से 1.94 लाख रुपये उड़ा दिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने बाबूपुरवा थाने में मामला दर्ज कराया है। बाबूपुरवा क्षेत्र के अजीतगंज ट्रांसपोर्ट नगर निवासी मोहम्मद अतीक के अनुसार, वह फर्नीचर कारीगर हैं, जो ठेका लेकर लकड़ी का सामान तैयार ग्राहकों को देते हैं। उन्होंने बताया कि व्यापार को बढ़ाने के लिए खुद का फर्नीचर बनाकर मार्केट में बेचने का मन बनाया। इस पर उन्होंने दो लाख रुपये अपनी भतीजी से उधार मांगे, जिसे भतीजी ने उनके खाते में ट्रांसफर किये। इसके बाद उनके खाते से नौ दिसंबर 2025 की शाम को दो बार में 1.94 रुपये उनके खाते से अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए। इस पर उन्होंने साइबर सेल समेत बाबूपुरवा थाने में मामले की शिकायत की। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया ...