कानपुर, दिसम्बर 13 -- बाइक सवार तीन चोर पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद बीमार मां को देखने दूसरे घर गया था पीड़ित फर्नीचर कारीगर चकेरी। कोयला नगर के न्यू आजाद नगर में चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर छह लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पीड़ित मां के पास दूसरे घर पर गया था। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर वह वापस लौटा और चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया। न्यू आजाद नगर निवासी सुनील कुमार फर्नीचर कारीगर हैं। उनके अनुसार वह यहां पर अकेले रहते हैं। वहीं अर्मापुर स्थित दूसरे मकान में उनकी मां राजपति और छोटा भाई रहता है। सुनील ने बताया कि बीती तीन दिसंबर को मां के बीमार होने पर सुनील अर्मापुर स्थित घर गये थे। यहां वाले घर पर ताला लगा था। देर रात बाइक सवार तीन चोर आये और मकान का ताला तोड़ा। फिर अलमारी का ताला तोड़कर छह लाख रु...