धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद। जिला कृषि कार्यालय धनबाद द्वारा बिरसा समेकित विकास योजना के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित कृषक पाठशाला कार्यालय एवं प्रशिक्षण सुविधा के लिए फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री की आपूर्ति के लिए टेंडर निकाला गया है। इस कार्य का अनुमानित मूल्य 16 लाख रुपए है। इच्छुक निविदादाताओं को 32 हजार रुपए की जमानत राशि ईएमडी डीएओ धनबाद के पक्ष में एसबीआई हीरापुर में देय डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करनी होगी। ऑनलाइन बोली जमा करने की अवधि 11 से 27 जनवरी तक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...