रामपुर, मार्च 3 -- फर्जी हेल्थ कार्ड बनाने का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने शुल्क वापस करने की मांग की, जिसमें आनाकानी करने पर हंगामा हुआ। स्वास्थ्य महकमे ने इस तरह के मामले की जानकारी से इनकार किया है। नगर के मोहल्ला फर्राशान में कुछ लोग इलाज में पचास फीसदी छूट का हवाला देकर लोगों का हेल्थ कार्ड बना रहे थे। इनमें दो युवतियां भी शामिल थीं। काफी लोगों ने शुल्क जमाकर कार्ड बनवा लिए। लेकिन, इसी बीच किसी ने अथॉरिटी लेटर दिखाने को कहा, जो टीम के लोगों ने मना कर दिया। इस पर लोगों ने पैसे वापस देने को कहा। इसको लेकर हंगामा हो गया। हंगामा देख लोगों ने कुछ के पैसे वापस कर दिए। कार्ड बनाने वालों ने बताया कि वे रामपुर के रहने वाले हैं। कार्ड की मदद से लोगों को इलाज में सौ फीसदी छूट का ऑफर दिया जा रहा है। सौ रुपए शुल्क लिया जा रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.