भभुआ, जनवरी 13 -- कई शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नपेंगे ऑनलाइन निगरानी के साथ स्थल की जांच, शिकायत की पुष्टि पर कार्रवाई (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फर्जी हाजिरी बनानेवाले 12 शिक्षकों पर कार्रवाई गई है। इनमें से कुछ निलंबित कर दिए गए। जबकि कई शिक्षकों से जवाबतलब किया गया है। कुछ शिक्षकों की वेतन में कटौती की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने कहा कि जिन शिक्षकों का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। जिनका जवाब सही पाया जाएगा, उन्हें नियमानुसार राहत दी जाएगी। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल में ईमानदारी से हाजिरी दर्ज करें, क्योंकि अब फर्जी हाजिरी पर कार्रवाई तय है और आगे भी यह अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा। डीईओ ने कहा कि शि...