बेगुसराय, जून 13 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की रजौरा पंचायत के अख्तियारपुर गांव निवासी स्व. रामाश्रय सिंह उर्फ राम आसो सिंह के पुत्र संजीव कुमार सिंह ने सदर अंचलाधिकरी को आवेदन देकर उनके पिता के फर्जी हस्ताक्षर से दाखिल खारिज को रद्द करने व फर्जीबाड़ा करने के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है। सदर सीओ को दिये गये आवेदन में पीड़ित संजीव कुमार सिंह ने कहा है कि दाखिल खारिज संख्या 245/2024-25 शशि कुमार सिंह हैं जो आपके स्तर से खारिज किया जा चुका है। उसके बाद दोबारा उनके पुत्र के द्वारा तथ्य छुपाकर कृष्णा कुमार वाद संख्या 830/2025-26 लाया गया है। वर्ष 1986 में स्व. जादो सिंह को चार पुत्र, स्व. रामाश्रय सिंह उर्फ राम आसो सिंह, अनुप सिंह व वशिष्ट सिंह व अशोक सिंह ने आपसी सहमति से अपने-अपने हिस्से की जमीन का बंटवारा कर लिये। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.