मैनपुरी, फरवरी 13 -- मैनपुरी। कोल्ड स्टोरेज के पार्टनर ने फर्जी हस्ताक्षर करके विघटित डीड तैयार की और उसे चिट फंड रजिस्ट्रार कार्यालय के यहां दर्ज करवा दिया। मामले की जानकारी होने पर फर्म के पार्टनर ने कोर्ट में शिकायत की तो कोर्ट के निर्देश पर आरोपी पार्टनर और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ मैनपुरी कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भोगांव के ग्राम भदौरा निवासी मुकुट बिहारी पुत्र मुन्नेलाल ने सीजेएम कोर्ट में शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि अवंती बाई लोधी कोल्ड स्टोरेज मेरापुर सूजापुर मैनपुरी का वह 50 प्रतिशत का पार्टनर है। शेष 50 प्रतिशत के पार्टनर कौशलेंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी मेरापुर सूजापुर हैं। उसकी फर्म चिट फंड रजिस्ट्रार आगरा में पंजीकृत है। उसने केनरा बैंक कचहरी रोड मैनपुरी से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.