चंदौली, फरवरी 12 -- चंदौली, संवाददाता । सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान नरसिंहपुर स्थित नवीन मंडी के पास बाइक पर बांधकर बिहार ले जा रहे चार बोरी औषधि बरामद किया है। डिब्बी में दवा रखकर उसके उपर फर्जी लेबल और स्टीकर लगाकर बिहार भेजा जा रहा था। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक पर रखकर काफी संख्या में औषधि को अवैध तरीके से बिहार ले जाया जा रहा है। इसपर पुलिस टीम ने नरसिंहपुर नवीन मंडी के पास वाहन चेकिंग तेज कर दी। इस बीच नवीन मंडी से बिहार की तरफ कुछ दूर बढ़ने पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक को चेक किया तो ...