पूर्णिया, फरवरी 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। फर्जी सिम खरीदकर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए युवती का फोटो वायरल करने के आरोप में एक युवक को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फर्जी सिम बेचने वाले दुकानदार को भी दबोचा है। आरोपी दुकानदार की पहचान सरसी थाना मझुआ प्रेमराज वार्ड नं0 17 निवासी सुमन कुमार एवं फोटो वायरल करने वाले आरोपी की पहचान उसी गांव के रूपक कुमार उर्फ सूरज कुमार के रूप में हुई है। साइबर थाना को शिकायत मिली थी कि एक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक युवती के होने वाले ससुराल में उसका फोटो शेयर कर परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने छानबीन की तो सिम सरसी चौक स्थित सिम विक्रेता दुकान से निर्गत होने के साक्ष्य मिले। दुकानदार से पूछताछ की गई तो सिम खरीदने वाले ग्राहक का नाम व पता पुलिस को हाथ लगा। पुलिस ने दोनों युवको...