लखनऊ, फरवरी 1 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में चल रही SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर एक 'साजिश' के तहत लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। अखिलेश के मुताबिक गांवों में फर्जी आपत्तियां दाखिल कराई जा रही हैं और जाली हस्ताक्षरों के जरिए खासतौर पर PDA समाज (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) और अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर मतदाताओं को बिना सूचना दिए उनके नाम पर आपत्ति लगा दी जाती है और उन्हें पता तब चलता है जब सूची से नाम गायब हो जाता है। अखिलेश ने इस पूरे मामले को "महाघोटाला" बताते हुए न्यायालय, निर्वाचन आयोग और मीडिया से हस्तक्षेप...