मैनपुरी, मार्च 18 -- अपर सिविल जज अर्पणा सिंह ने एक मामले में एफआर निरस्त कर परिवाद दर्ज किया है। मामले के मुताबिक किशनी के ग्राम नगला केवल निवासी जशोदा पत्नी शिवनाथ को 21 फरवरी 2024 को थाना किशनी से सिपाही सम्मन देने आया था। सिपाही के जाने के बाद गांव निवासी शिवकुमार, रजनीश पुत्र जगदीश व देवकी ने जशोदा की मारपीट की। रिपोर्ट न लिखने पर एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ। पीड़िता पढ़ी लिखी न होने के चलते किशनी थाने के विवेचक व विरोधियों ने लाभ लेते हुए उसके नाम का फर्जी शपथ पत्र पर अंगूठा लगाकर समझौता लिख दिया। थाना किशनी ने अंतिम रिपोर्ट लगा कर 3 मार्च 2024 को कोर्ट में यह कहकर भेज दी कि पीड़िता के साथ समझौता हो गया है। पीड़िता ने कोर्ट में अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया के माध्यम से वाद दायर करते हुए बताया कि पुलिस विवेचक ने उसके बयान नहीं ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.