बगहा, सितम्बर 12 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम में फर्जी सफाई मजदूर कर्मचारियों का मामला थमते नही दिख रहा है। फर्जी सफाई करने पर कार्रवाई की मांग करते हुए उप मेयर गायत्री देवी ने इस मामले को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि पहले सफाई 14 मजदूर से होती थी लेकिन 2023 की बैठक में 6 मजदूर को बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद से लेबर चोरी का खेल शुरू हुआ। उपमहापौर ने बयान जारी कर कहा है कि निगम के 46 में से 30 से ज्यादा वार्डो में सुनियोजित तरीके से लेबर चोरी का खेल वर्षों से किया जाता रहा है। उस पूरी राशि की रिकवरी करने और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने तक इस पूरे मामले को छोड़ेंगी नही। उन्होंने कहा कि इस मामले में वो जब-जब आवाज उठाने की कोशिश की, उनकी आवाज को दबा दिया गया। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोग लीपापोती करने के प्रयास में जुट ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.