भागलपुर, जनवरी 31 -- भागलपुर। चर्चित फर्जी शपथपत्र और भूमि नामांतरण से जुड़े मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के गणिचक निवासी पर मृत महिला को जिंदा दर्शाकर जमीन से संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार कराने का आरोप है। मामले में चार जनवरी को सदर एसडीओ विकास कुमार के निर्देश पर जगदीशपुर थाना में कांड दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार 21 जनवरी को गिरफ्तारी के प्रयास किए गए थे। 26 दिन बाद शुक्रवार को फिर पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी करने पहुंची, जहां आरोपी द्वारा कोर्ट का नो-कोर्सिव आदेश प्रस्तुत किए जाने के बाद गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...