मैनपुरी, फरवरी 22 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भाई खां में फर्जी वोट बनाए जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। लाठी डंडे चले, एक दूसरे पर पथराव किया गया, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। विवाद के दौरान गांव में दहशत फैल गई। पुलिस की मौजूदगी में भी हंगामा होता रहा। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर माहौल को काबू में किया गया। दोनों ही पक्षों ने तहरीर नहीं दी है लेकिन पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। नौ लोगों को गिरफ्तार करके एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है। उपनिरीक्षक प्रेमनाथ यादव ने तहरीर देकर बताया कि इश्तकार पुत्र मेहराज, जहूर पुत्र मकसूद, राशिद पुत्र मंजूर, अरसलान पुत्र जहीन, कासिम पुत्र मंजूर, मंसूर पुत्र मकसूद, हाशिम पुत्र मंजूर तथा गांव के ही इलियास अहमद पुत्र मुश्ताक, सरफराज पुत्र निसार अहमद, साजिब अहमद पु...