मोतिहारी, फरवरी 7 -- सिकरहना । ढाका के पूर्व विधायक पवन कुमार जायसवाल ने हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए पटना हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। कोर्ट ने पक्षकारों को नोटिस जारी किया है। मामले में उक्त याचिका से संबंधित तथ्य विवरणी तैयार कराते हुए 10 फरवरी को हाई कोर्ट में प्रति शपथ दायर करने का निर्देश डीएम ने ढाका निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ को दिया है। विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार जायसवाल 178 मतों से राजद प्रत्याशी फैसल रहमान से चुनाव हार गए थे। इसको लेकर पवन जायसवाल ने चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए एक याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विदेशों में रहनेवाले व मृत मतदाताओं के नाम पर भी फर्जी वोटिंग की गई। फर्जी वोटिंग मामले को लेकर ढाका विधानसभा के कई थानों में...