गंगापार, जनवरी 29 -- प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश त्रियंम्बक त्रिपाठी ने फाफामऊ विधानसभा के शक्ति केंद्र हथिगहां में एसआईआर का निरीक्षण किया और फॉर्म 6 की जांच की। उन्होंने कहा कि हर एक मतदाता को वोटर लिस्ट में जोड़ना है कोई मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। बीएलओ के साथ मिलकर भाजपा कार्यकता फॉर्म 6 भराकर उसे बीएलओ से ऑनलाइन करा दें तथा इस बात का भी ध्यान रखना है कि कोई फर्जी वोटर मतदाता सूची में जुड़ने ना पाए। जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान, विधायक फूलपुर दीपक पटेल विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, जिला महामंत्री मनोज निषाद, पार्षद आरती मौर्या, आनंद पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, सुरेन्द्र मिश्र, मिथलेश मौर्य समेत अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...