लखनऊ, फरवरी 23 -- परिवहन निगम के चारबाग डिपो में करीब आठ साल पुराने वे-बिल से जनवरी में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा था। प्रकरण में क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने एआरएम (वित्त) के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए। जांच अधिकारी सोमवार को आलमबाग बस अड्डे पहुंचे। उन्होंने डिपो के वे-बिल की जांच की और मामले से जुड़े कर्मियों से पूछताछ करके लौट गए। परिवहन निगम की बसों में कंडक्टरों को वे-बिल दिया जाता है। इस वे-बिल पर कंडक्टर यात्रियों का पूरा ब्योरा भरते हैं। मसलन, बस में कितने यात्री हैं, कितने यात्री कहां से कहां तक जा रहे हैं, सभी यात्रियों के टिकट का कितना पैसा हुआ है, इन सबका ब्योरा दिया जाता है। इसी वे-बिल के आधार पर कंडक्टर परिवहन निगम में पैसा जमा करते हैं। उदाहरण के तौर पर बस कंडक्टर वे-बिल पर यात्रिय...