नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फर्जी बुकिंग.कॉम वेबसाइट के जरिये होटल बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक साइबर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बुकिंग.कॉम का ग्राहक सहायता प्रतिनिधि बताकर पीड़ितों को जाल में फंसाता था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब अमेरिका में रह रहे एक पीड़ित ने फर्जी प्लेटफॉर्म के जरिए होटल बुकिंग की और ठगी का शिकार हो गया। जिस मोबाइल नंबर से यह फर्जीवाड़ा किया गया, उसकी जांच में सामने आया कि इसी नंबर से जुड़े 29 साइबर ठगी मामलों की शिकायतें पहले से ही राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रतोष कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के शेखपुरा का रहने वाला है और 12वीं तक पढ़ा-लिखा है। आरोपी लंबे समय से ऑनलाइन सेवा प्लेटफॉर्म क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.