बरेली, दिसम्बर 29 -- रुहेलखंड विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाइट के जरिये स्टूडेंट वीजा के जरिये फर्जी दस्तावेजों पर विदेश भेजने में फर्जीवाड़ा चल रहा था। बारादरी पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार किए गए आईटी इंजीनियर को रविवार को जेल भेज दिया। रामपुर निवासी उसके एक अन्य साथी की तलाश हो रही है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वास्तविक वेबसाइट www.mjpru.ac.in की तरह ही www.mjpru.org.in नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर उसका दुरुपयोग किया जा रहा था। मामला संज्ञान में आने पर विश्वविद्यालय के वेबसाइट कोऑर्डिनेटर डॉ. अख्तर हुसैन ने इस मामले में थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसकी जांच साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर नीरज सिंह को सौंपी गई। उनकी जांच में सामने आया कि फर्जी बेवसाइटस के लिए होस्टिंगर कंपनी ने उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर के थाना रुद्रपुर में संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.