नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी वीजा और पासपोर्ट बनवाने के नाम पर ठगी करने वाले 130 से अधिक एजेंटों और अवैध इमिग्रेशन में शामिल आरोपियों को वर्ष 2025 में आईजीआई हवाई अड्डा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पहली बार ठगी के मामलों में आरोपियों की अवैध कमाई से संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस उपायुक्त (आईजीआई एयरपोर्ट) विचित्र वीर ने बताया कि जांच में 100 से अधिक बैंक खातों की पहचान हुई, जिनमें संदिग्ध लेन-देन पाए गए। इन खातों को फ्रीज कर दिया गया। कई मामलों में रकम नकद में दी गई, लेकिन जांच में ठोस साक्ष्य जुटाकर वित्तीय कार्रवाई संभव बनाई गई। पहली बार एक आरोपी एजेंट की संपत्ति को अपराध से अर्जित धन से जोड़ा गया और कुर्की के लिए सक्षम अदालत में आवेदन दायर किया गया। अन्य एजेंटों की संपत्तियों की भी पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.