लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- शहर की एक बीटेक युवती को फर्जी लोको पायलट ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों की शादी होनी थी, तो वह नोएडा में साथ रहने लगे। आरोपी कई बार युवती के घर लखीमपुर भी आया। उसने अपने होने वाले ससुरालियों से चार लाख रुपए भी ठग लिए। खुलासा होने पर युवती ने रेप समेत धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लखीमपुर शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले युवती ने बीटेक किया और नौकरी करने नोएडा चली गई। वहां उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई। वह कन्नौज का रहने वाला है। लड़के ने बताया कि वह लोको पायलट है। उसने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और अपने आईडी कार्ड दिखाए। लड़की को भरोसा हो गया। वह शादी के लिए तैयार हो गई। उसने घरवालों को भी बताया। घरवालों को भी रिश्ता मंजूर था। वह नोएडा में साथ रहने लगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.