बदायूं, मई 3 -- बिनावर, संवाददाता। गुरुवार रात थाना क्षेत्र में लूट की सूचना से मची सनसनी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। नौशाना गांव रहने वाले शैलेंद्र द्वारा दर्ज कराई गई लूट की कहानी पूरी तरह से फर्जी निकली। शैलेंद्र ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि वह गुरुवार को रिश्तेदारी से बाइक द्वारा बरेली के बिशारतगंज गया था। रात 9 बजे के करीब जब वह अपने पिता के साथ गांव लौट रहा था, तब कुंडरा और बिलहत गांव के बीच पांच अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर बाइक, मोबाइल और 81,000 रुपये लूट लिए। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो शैलेंद्र की बातों में विरोधाभास नजर आया। पूछताछ में सामने आया कि शैलेंद्र का गांव त्रिलोकपुर के रहने वाले मनोज के साथ ठेकेदारी का लेन-देन था। शैलेंद्र पर मनोज के 40,000 रुपये बकाया थे। होली के दो दिन बाद उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.