कानपुर, फरवरी 23 -- -जांच पूरी होने तक कानपुर में प्रवेश पर लगाई गई रोक कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा नेता रवि सतीजा की ओर से कराए गए फर्जी रेप केस और जबरन वसूली के मामले में अधिवक्ता अखिलेश दुबे को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय खंडपीठ ने जांच पूरी होने तक उनके कानपुर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। हालांकि अखिलेश को अभी रिहाई नहीं मिलेगी क्योंकि दो मामलों की हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई है, जबकि एक अन्य केस में जिला न्यायालय में 27 फरवरी को सुनवाई होनी है। भाजपा नेता रवि सतीजा ने बर्रा थाने में अखिलेश दुबे समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बतौर आरोप अखिलेश दुबे व उसके साथियों ने रवि सतीजा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा खत्म कराने के एवज में उनसे 50 लाख रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.