बलरामपुर, फरवरी 1 -- सम्पूर्ण समाधान दिवस बलरामपुर, संवाददाता। आम जनमानस की समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तुलसीपुर में आयोजित समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने फर्जी रिपोर्टिंग करने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए समस्या का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। तुलसीपुर में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम पवन अग्रवाल ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिया। कहा कि समाधान दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय पर किया जाए। भूमि विवाद एवं लॉ एंड आर्डर से जुड़े मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.