नैनीताल, फरवरी 24 -- भवाली, संवाददाता। भूमि की फर्जी रजिस्ट्री करने के मामले में पुलिस ने अल्मोड़ा निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोतवाल प्रकाश मेहरा के अनुसार मोहन सिंह आदि पर बसगांव स्थित भूमि की जय किशन व मुरलीधर जोशी पुत्रगण हरिदत्त जोशी के नाम फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया था। जिसकी जांच के लिए पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शंकर सिंह पुत्र स्व. बच्ची सिंह निवासी झालो लालनगरी थाना देघाट (अल्मोड़ा) और खीम सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी गोलना देघाट (अल्मोड़ा) को गंगापुर देहात क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस मामले में संलिप्त अन्य लोग...