फरीदाबाद, अगस्त 29 -- पलवल, संवाददाता। फर्जी रजिस्ट्री और इंतकाल कर एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पटवारी समेत 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी प्रकाश चंद के अनुसार टीकरी ब्राहमण निवासी पृथ्वीराज ने बताया कि किशोरपुर निवासी भूषण ने उसे धर्म नगर में 150 गज के मकान की खरीद-फरोख्त का झांसा दिया। सौदा 27.50 लाख रुपये में तय हुआ। 15 अप्रैल को 1.50 लाख रुपये का चेक देकर एग्रीमेंट कराया गया। रजिस्ट्री के समय एक चेक 10.50 लाख और दूसरा आठ लाख रुपये का दिया गया, जबकि 7.50 लाख रुपये नकद दिए। मकान का इंतकाल कराने के लिए पटवारियों को 10 हजार रुपये भी दिए। जब वह कब्जा लेने गया तो वहां पिंकी सिंह की मां विमला व भाई हरप्रसाद मिले।...