बरेली, जनवरी 6 -- फर्जी मुख्तारनामा के जरिये बैनामा कराकर एक व्यक्ति की जमीन हड़पने की कोशिश की गई। इस मामले में रामपुर बाग के कारोबारियों समेत छह नामजद और अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर में ट्यूलिप ग्रेस निवासी केपी गोयल का कहना है कि सीबीगंज के ग्राम महेशपुर अटरिया में उनकी मां राममूर्ति देवी ने 681 वर्ग गज भूमि वर्ष 1986 में खरीदी और उसके बराबर में 711 वर्ग गज भूमि उनकी पत्नी बीना गोयल ने खरीदी। दोनों संपत्तियां बराबर में थीं, इसलिए उन्होंने बाउंड्री बनाकर सुरक्षित कर लिया। इसी बीच उनकी पत्नी बीना गोयल के नाम से फर्जी मुख्तारनामा बनाकर 866.66 वर्ग मीटर जमीन का बाग ब्रिगटान के राशिद हुसैन, नाजिम हुसैन, उनकी मां रहीसा बेगम और महेशपुर अटरिया के नरेश पाल सिंह ने स्वालेनगर के इकबाल और फैसल शमसी को 22 दिसंबर 2005 को बैनामा कर दि...