हरदोई, फरवरी 3 -- हरदोई। सवर्ण चेतना सभा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया। इसमें बिलग्राम कोतवाली में कुलदीप द्विवेदी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। मुकदमे को जांच कराकर निरस्त कराने की मांग की। सवर्ण चेतना सभा जिलाध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने ज्ञापन में कहा कि 28 जनवरी को सांडी पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि रिसेंद्र कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कथित राजनीतिक संगठन के लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाकर आत्महत्या की घटना को हत्या की घटना बनाई। 30 जनवरी को राजनीतिक दबाव बनाकर मुकदमा भी लिखवा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त राजनीतिक पार्टी के लोग आए दिन जगह जगह पूरे जनपद में अराजकता फैलाकर निर्दोष लोगों को फंसाते चले आ रहे हैं। कुलदीप द्विवेदी सामाजिक व्यक्ति हैं। भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। इस...