बस्ती, फरवरी 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत एक निजी अस्पताल पर बिना बीमारी के ही बिल बनाने के लिए मरीज का ऑपरेशन कर देने का गंभीर मामला सामने आया है। एसपी के यहां हुई शिकायत के बाद एसपी ने मामले की जांच के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। सीएमओ के स्तर से मामले की जांच कराई जा रही है। गौर थाना क्षेत्र के सरैया तिवारी निवासी अभय कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि सात जुलाई 2025 को उसकी तबीयत खराब होने पर जिगिना चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में वह भर्ती हुआ। जांच के बाद चिकित्सक ने बताया कि उसे हाइड्रोसील की समस्या है, ऑपरेशन कराना होगा। हाइड्रोसील का ऑपरेशन करने के साथ ही डॉक्टर ने बताया कि उसे हार्निया भी है। मेडिकल रिपोर्ट में हार्निया की समस्या नहीं दर्शायी गई थी। ऑपरेशन के बाद भी उसे समस्या बरकरार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.