मुजफ्फर नगर, जनवरी 14 -- फर्जी बैनामा कराने के नाम पर 28 लाख की धोखाधडी करने वाले दो आरोपियों को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से साढे 10 लाख रुपए पुलिस ने बरामद किए है। मामले में तीन आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरम निवासी सबाकरीम ने तहरीर देते हुए बताया कि 7 जुलाई 2025 से 12 नवम्बर 2025 के बीच फर्जी कागजात तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के नाम उससे 28 लाख रुपए की धोखाधडी की गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। एसपी देहात आदित्य बसंल के नेतृत्व में मामले में की जांच की गयी। शाहपुर पुलिस ने फर्जी तरीके से बैनामा कराने के मामले में राजवीर उर्फ राजू निवासी गांव शाहडब्बर थाना बुढाना व इस्लाम उर्फ...