बरेली, जनवरी 7 -- बरेली। बारादरी पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जो मोबाइल चोरी करने के बाद फर्जी बिल बनाकर उसे बेच देते थे। उनके कब्जे से एक तमंचा, चार मोबाइल और छह फर्जी बिल बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि विकास भवन के पीछे खंडहर से सीबीगंज की मायावती कॉलोनी निवासी सरफराज और चक महमूद के हारिश को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से चोरी के चार मोबाइल, एक तमंचा-कारतूस और छह फर्जी बिल बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों और ट्रेन व बस में लोगों की जेब काटकर पर्स व मोबाइल फोन उड़ा लेते हैं। फिर उस मोबाइल का फर्जी बिल तैयार करते हैं और किसी व्यक्ति को बेच देते हैं। खरीदने वाला व्यक्ति सिर्फ आईएमईआई नंबर देखता है, जिसके चलते चोरी का मोबाइल भी बिक जाता है। सरफराज ने ब...