अलीगढ़, जनवरी 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शुक्रवार की दोपहर गुड़ियाबाग स्थित हाथरस वाले पेच में एक लोहे की फर्म पर छापेमारी की। हाथरस वाला पेच के अलावा रत्नेशपुरम आवास पर भी छापेमारी की गई। करोड़ों रुपये की फर्जी बिलिंग व बोगस फर्म की शिकायत को लेकर छापेमारी की गई। देर रात तक सेंट्रल जीएसटी अलीगढ़ की टीम की जांच जारी रही। सेंट्रल जीएसटी की प्रवर्तन दल की टीम को शिकायत मिल रही थी। गुड़ियाबाग स्थित हाथरस वाला पेच में एक ट्रेडिंग फर्म है, जो लोहे, स्टील की खरीद बिक्री करती है। जांच टीम के अफसर सुरक्षाबलों के साथ हाथरस वाला पेच व रत्नेपुरम कारोबारी के आवास पर पहुंचे। यहां पर पहुंचते ही कारोबारियों के सभी परिवार के सदस्यों व कर्मचारियों को एक स्थान पर रोक दिया गया। सभी के मोबाइल जब्त कर लिए गए। घर के अंदर आने व घर स...