बदायूं, फरवरी 11 -- मुड़िया। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के हरदासपुर गांव की रहने वाली गुड़िया पत्नी हरिओम ने गांव के ही एक व्यक्ति पर फर्जी तरीके से बिजली कनेक्शन करवाने और उत्पीड़न की शिकायत एसएसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि उसके पति के नाम से बिना जानकारी के विद्युत कनेक्शन दर्ज कर लिया गया, जिसकी जानकारी उसे तब हुई जब बिजली विभाग ने बिल जमा करने को कहा। महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है और उसके नाम से किसी भी प्रकार का कनेक्शन नहीं लिया गया। जब इस संबंध में जानकारी करने गई तो उसके साथ अभद्र व्यवहार और धमकी दी गई। महिला का कहना है कि उसने पहले भी कोतवाली में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब थक-हारकर उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.