फतेहपुर, फरवरी 12 -- फतेहपुर। सोशल मीडिया के फेसबुक एप से महिला की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर बदनाम किया जा रहा है। महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि विगत कुछ दिनों से आशुतोष नाम की एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं। आरोप है कि उक्त आईडी से आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वह मानसिक रुप से परेशान और भयभीत है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...