फतेहपुर, फरवरी 12 -- फतेहपुर। सोशल मीडिया के फेसबुक एप से महिला की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर बदनाम किया जा रहा है। महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि विगत कुछ दिनों से आशुतोष नाम की एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं। आरोप है कि उक्त आईडी से आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वह मानसिक रुप से परेशान और भयभीत है। मिथलेश ने बताया कि जांच पड़ताल में फेसबुक प्रोफाइल पर नाम आशुतोष ही प्रदर्शित हो रहा है। उन्होंने संबंधित आईडी का लिंक भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस केस दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.