मधेपुरा, फरवरी 24 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज में फर्जी प्रमाण पत्र लेकर एमबीबीएस में दाखिला लेने पहुंचे अभ्यर्थी के खिलाफ सहायक नामांकन प्रभारी ने केस दर्ज कराया गया है। सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कालेज के सहायक नामांकन प्रभारी सह स्टूडेंट सेक्सन इंचार्ज डॉ. जयप्रकाश भारती के आवेदन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। दर्ज कराए गए केस में कहा गया है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय में बीसीई सीई बोर्ड के द्वारा एमबीबीएस शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकन के लिए दूसरे राउंड में जय प्रकाश नगर वार्ड 15 बेतिया पश्चिम चम्पारण के अभ्यर्थी अमन कुमार राय को दिव्यांग कोटा पर एमबीबीएस सीट आवंटित किया गया था। अभ्यर्थी नामांकन के लिए 27 सितंबर को उपस्थित भी हुए। काउंसलिंग के...