दरभंगा, अप्रैल 21 -- गौड़ाबौराम। आरडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता के आदेश पर बिरौल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता ने फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र के आधार पर आरसीसी बॉक्स ब्रिज पुल निर्माण की ठेकेदारी हासिल करने वाले ठेकेदार मे. एबोड इंजीकॉन की अग्रधन की राशि जब्त करने का आदेश दिया है। यह जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता बालेश्वर राम ने बताया कि एबोड इंजीकॉन का विभाग के साथ हुए एकरारनामे को भी निरस्त कर दिया गया है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना फेज थ्री के तहत पुल निर्माण कार्य के लिए आरडब्ल्यूडी डिवीजन, बिरौल की ओर से टेंडर जारी किया गया था। इसमें पटना की कंपनी मे. एबोड इंजीकॉन ने भी टेंडर डाला था। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता के आदेश के आलोक में पटना की मे. एबोड इंजीकॉन से स्पष्टीकरण मांगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.