संभल, फरवरी 19 -- राज्यकर अधिकारी खंड 2 इंद्रजीत सिंह ने रायसत्ती थाने में धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। राज्यकर अधिकारी ने पुलिस को बताया कि बेगम सराय निवासी मनप्रीत सिंह व सुरेंद्र कौर द्वारा 2017 से फर्म संचालित की जा रही थी। जिस पर वस्तु एवं सेवा कर के अंतर्गत जीएसटी नंबर दिया गया था। विभाग द्वारा 2019 में जांच करने पर सामने आया कि व्यापारी द्वारा घोषित संव्यवहार वास्तविक न होकर फर्जी है। इन संव्यवहारों से माल की कोई वास्तविक खरीद बिक्री नहीं की गई। तमाम साक्ष्यों के बाद विभाग को जानकारी हुई कि इन्होंने फर्जी प्रपत्रों के आधार पर जीएसटी के अंतर्गत पंजीयन कराया है। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...