पलामू, दिसम्बर 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में सिविल सर्जन के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते हुए पैसे की मांग की गई है। इस क्रम में कई युवाओं ने सिविल सर्जन से शिकायत की है। पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को मेदिनीनगर शहर थाना में मामला दर्ज कराया है। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार में बताया कि सिविल सर्जन के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। आवेदन के अनुसार कुछ असामाजिक तत्व सिविल सर्जन पलामू के नाम का दुरुपयोग करते हुए अभ्यर्थियों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ले रहे हैं और फर्जी नियुक्ति पत्र निर्गत कर रहे हैं। सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में चलंत चिकित्सा इकाई में चिकित्सकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। फार्मासिस्ट की बहाल...