देवरिया, फरवरी 1 -- देवरिया। निज संवाददाता संस्कृत महाविद्यालय में कूटरचना कर नियुक्ति प्राप्त करने वाले तीन शिक्षकों व प्रबंधन समेत पांच लोगों के विरुद्ध सलेमपुर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सह जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर पर की है। शिक्षकों ने तत्कालीन एवं वर्तमान प्रबंधक की मिली भगत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर नियुक्ति पाई थी। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया है। सलेमपुर क्षेत्र के किशोरगंज स्थित श्री सरवार संस्कृत महाविद्यालय में तीन शिक्षकों की वर्ष 2006 एवं 2007 में नियुक्ति हुई थी। नियुक्ति के बाद से शिक्षकों के वेतन का भुगतान नहीं हुआ था। वेतन के भुगतान को लेकर शिक्षक सत्येंद्र तिवारी ने वर्ष 2015 में हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए वेतन भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित कराते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.