लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, संवाददाता। हसनगंज थानाक्षेत्रमें एक युवक ने युवती और उसके परिवार पर फर्जी निकाहनामा बनाकर उसे फर्जी मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि युवती ने फेसबुक के जरिए उससे दोस्ती की। इसके बाद बातचीत बंद होने पर फर्जी निकाहनामा तैयार कर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जब युवक को फर्जीवाड़े का पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। हरदोई कुदौरी संडीला निवासी पीड़ित अब्दुल कादिर अयोध्या में प्राइवेट नौकरी करते है। अब्दुल के मुताबिक वह वर्तमान में डालीगंज मछली मंडी के पास रहकर अयोध्या स्थित निजी कंपनी में काम करते थे। लखनऊ में रहने के दौरान करीब डेढ़ वर्ष पहले सोशल मीडिया पर उनकी दोस्ती डालीगंज की अशमाला से हुई थी। लेकिन बाद में बातचीत भी बंद हो गई और वह संडीला ल...