बुलंदशहर, फरवरी 14 -- कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आईजीआरएस पर फर्जी नाम से शिकायत करने वाले एक युवक ने सीएमएस कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। युवक पर कार्यालय के कर्मचारी का मोबाइल छीनने और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। जनपद निवासी शिवम नाम के एक युवक ने नेत्र विभाग के खिलाफ मुख्यमंत्री के पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत 'उपेन्द्र' नाम से की गई थी, लेकिन मोबाइल नंबर शिवम ने अपना ही डाल दिया था। शिकायत में आंखों की जांच में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय में प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगाए गए। शनिवार को जब युवक इस मामले को लेकर सीएमएस...