गया, मई 19 -- कार का नम्बर बदलकर चतरा-डोभी हाइवे पर ड्राइव कर रहे जालसाज को बहेरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए जालसाज की पहचान झारखंड के चतरा शहर के पुराना लाइन इलाके के रहने वाले पंकज साव के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार के मुताबिक जालसाजी का पता तब चला जब आल्टो कार के रजिस्ट्रेशन नम्बर की पुलिस के पास मौजूद हैंड हेल्ड डिवाइस से जांच की गई। पुलिस ने जब कार के नम्बर के साथ अंकित कार मालिक के फोन नम्बर पर बात की तो पता चला कि चंदन स्वर्णकार नामक असली कार मालिक की कार उनके घर पर ही खड़ी है। इस जालसाजी के सामने आने के बाद पुलिस ने कार जब्त करने के साथ उसका मालिक होने का दावा कर रहे पंकज साव को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.