मुंगेर, जनवरी 5 -- तारापुर, निज संवाददाता। गलत नंबर प्लेट लगाकर बाइक के उपयोग के मामले में तारापुर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार के स्वलिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि डायल 112 को सूचना मिली थी कि केनरा बैंक के पास एक युवक को बाइक चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ा है। जांच में मौके से बाइक एवं उस पर सवार असरगंज थाना क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी अमित कुमार, जो मौजूदा समय में तारापुर बस स्टैंड के पास रह रहा है, को थाना लाया गया। पूछताछ में उसने बाइक अपने मित्र बेचन कुमार की बतायी। बाद में बेचन कुमार को भी थाना लाया गया। तलाशी के दौरान बेचन के पास से बाइक की चाभी बरामद हुई, जिससे बाइक स्टार्ट हो गई। दोनों आरोपी के द्वारा बाइक से संबंधित क...