सुल्तानपुर, दिसम्बर 15 -- दोस्तपुर, संवाददाता थाना दोस्तपुर पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक पर फर्जी नबर प्लेट लगाकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से अगस्त 2023 में थाना महाराजगंज, अयोध्या से चोरी हुई बाइक भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिल यादव निवासी ग्राम नारामधईपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने गांव के ही अंगद यादव से बाइक खरीदने की बात बताई है। जिसे भी पुलिस ने मामले में नामजद किया है। इसके अलावा बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली। चेचिस नंबर से पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर उपनिरीक्षक जगदीश सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...