बरेली, जनवरी 2 -- नवाबगंज। थाना क्षेत्र के रिछोला किफायतुल्ला गांव के रियासत हुसैन ने अपने गांव के ही एक व्यक्ति की साझेदारी में लाईखेड़ा गांव के उपेंद्र पाल सिंह से भूमि खरीदी थी। जिसमें दोनों बराबर के हिस्सेदार थे। दोनों के आपसी बंटवारे में प्रत्येक के हिस्से में 1349 वर्गमीटर भूमि तय हुई और बंटवारा भी कर लिया गया था। जिसके बाद दोनों ने इस भूमि पर प्लाटिंग शुरू कर दी थी। रियासत हुसैन का आरोप है कि तीन दिसंबर 2025 को उनके साझेदार ने उनकी भूमि में से 200 वर्ग गज जमीन फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर जासपुर गांव के एक ग्रामीण को बेच दी। जब वह अपनी भूमि पर कब्जा करने पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। जिसके बारे में उसने उससे पूछताछ की तो वह उनसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। रियासत हुसैन ने एसएसपी को शिकायती पत्र दे कार्रवाई क...