गढ़वा, फरवरी 12 -- बिशुनपुरा। थानांतर्गत अमहर खास गांव निवासी जितेंद्र सिंह को फर्जी दस्तावेज मामले में महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले की पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। उक्त कार्रवाई से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार फर्जी जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य जाली दस्तावेज तैयार करने वाले एक संगठित गिरोह के संबंध में महाराष्ट्र पुलिस को जानकारी मिली थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जितेंद्र की पहचान की। बताया जाता है कि जितेंद्र किसी कार्य से प्रखंड कार्यालय पहुंचा था। उसी दौरान महाराष्ट्र के नांदेड़ से पहुंची पुलिस टीम ने उसे नाटकीय तरीके से हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.