भदोही, दिसम्बर 8 -- भदोही, संवाददाता। फर्जी दस्तावेज पेश करके पाक्सो, दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज करना प्रयागराज की महिला को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपित महिला के साथ ही तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला करते हुए एक को जेल रवाना किया जबकि दो की तलाश चल रही है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 27 दिसंबर 2021 को प्रयागराज जिले की महिला ने भदोही कोतवाली में तहरीर दिया था। उसने नाबालिग बेटी के साथ गलत कृत्य करने का आरोप लक्ष्मीशंकर उपाध्याय निवासी गनेशरायपुर, पोस्ट पाली, थाना सुरियावां पर लगाया था। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 349/2021 धारा 354 क, 7/8 पॉक्सो एक्ट एवं 3(1) द, 3(1) ध एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत करके आरोपित को जेल भेजा गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि फर्जी दस्तावेज पेश करके साजिश के तहत नाबालिक ...