लखनऊ, अगस्त 26 -- फर्जी अंकपत्र, प्रमाणपत्र के आधार पर 9 वर्ष से नौकरी कर रहे राजकीय इंटर कॉलेज के बर्खास्त दो शिक्षकों के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज हुई है। इनके वेतन-भत्तों की वसूली की जाएगी। ये दोनों शिक्षक एक वर्ष पहले आजमगढ़ से तबादले पर लखनऊ आए थे। डीआईओएस की तहरीर पर पुलिस ने सैरपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के गणित-विज्ञान के शिक्षक राज रतन वर्मा और बेहटा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अंग्रेजी की शिक्षिका रोहिणी शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने 20 अगस्त को इन दोनों शिक्षकों समेत प्रदेश के 22 शिक्षकों की बर्खास्तगी का आदेश जारी किया था। 21 अप्रैल 2014 को निकले विज्ञापन के आधार पर 2016 में आजमगढ़ मण्डल में सहायक अध्यापक (पुरुष-महिला) के रिक्त पदों पर स्कूल, इण्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.