मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर,हिप्र। फर्जी दस्तावेज पर निजी फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर एसी, टीवी व मोबाइल की मुजफ्फरपुर व दरभंगा की दुकानों से खरीदारी करने वाले तीन साइबर फ्राड गिरोह के आरोपितों के विरुद्ध न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मणिशंकर मणि के कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। आरोपितों में वर्तमान में अहियापुर थाने के जगदंबा नगर निवासी प्रदीप कुमार, नगर थाना के कंपनीबाग निवासी आदित्य कुमार व पश्चिमी चंपारण के किला लाल बाजार निवासी विवेक कुमार शामिल हैं। इन तीनों के विरुद्ध फाइनेंस कंपनी के मैनेजर अहियापुर थाना के बथना निवासी राहुल रमन ने दो वर्ष पहले साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। दूसरे हमनाम व्यक्ति के पैनकार्ड पर लिया था ऋण : प्रदीप कुमार ने अपने हमनाम दरभंगा के प्रदीप कुमार के पैन कार्ड का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर त...